सस्ते में बढ़िया शेयर! 5 स्टॉक जिनका वैल्युएशन अब आकर्षक हुआ

बाजार की गिरावट अक्सर कुछ अच्छी कंपनियों की शॉपिंग का बढ़िया मौका होती है. इनमें से कुछ ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने लगातार अच्छा मुनाफा कमाकर दिया है. उनका EPS लगातार बढ़ा है और PEG रेश्यो भी काफी अच्छा है, लेकिन बीते समय से चली आ रही गिरावट की वजह से ये स्टॉक अब आकर्षक वैल्युएशन पर आ गए हैं. इनमें से कई कंपनियां 25% से ज्यादा टूटी हैं. 


Growth at a Discount Trent ABB VBL and More Multi Baggers Fall upto 45 percent to Fair PEG Ratios

ऐसी ही कुछ कंपनियों की लिस्ट मैं आपको नीचे दे रहा हूं. याद रहे कि ये खरीदारी या बिकवाली की राय नहीं, ये सिर्फ एक रिसर्च आधारित लेख है, जो आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है. 

_________________________________________________________________________________



TRENT 
टाटा ग्रुप की इस रिटेल कंपनी ट्रेंट के तहत Zudio और Westside जैसे ब्रैंड्स चलते हैं. एक समय में ये मल्टीबैगर रिटर्न वाली कंपनी थी, जब ये अपने पीक पर थी. मगर अब ट्रेंट अपने 52 हफ्ते के हाई से 45% से ज्यादा टूट चुकी है. अब ये निफ्टी50 में साल 2025 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला स्टॉक बनने की ओर बढ़ रहा है. इस बिकवाली ने कंपनी के मार्केट कैप से 1 लाख करोड़ से ज्यादा का सफाया कर दिया है. अब इसका मार्केट कैप घटकर 1.45 लाख करोड़ रह गया है. 

  • कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में 67.2% CAGR से अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ दे रही है. 
  • कंपनी का PEG रेश्यो 0.65 है, यानी 1 से कम है. यानी कंपनी की ग्रोथ उसके वैल्युएशन से तेज है, लेकिन P/E 89.5 पर है यानी स्टॉक महंगा लग रहा है. मगर ये डेडली कॉम्बिनेशन है. क्योंकि आज के हिसाब से स्टॉक महंगा लग रहा है, लेकिन भविष्य की ग्रोथ के हिसाब से महंगा नहीं है. यानी कि ये एक हाई ग्रोथ स्टॉक है, जिसकी भविष्य की अर्निंग्स को बाजार पहले ही लेकर चल रहा है. 

___________________________________________________________________________________





ABB India 

ABB का शेयर इस साल अपनी ऊंचाई से अबतक 36% से ज्यादा टूट चुका है. इस स्टॉक का 5 साल का एवरेज PE 74x हुआ करता था. जो कि सितंबर में 57x तक फिसला फिलहाल ये 61x पर है. जबकि इसका PEG रेश्यो 0.97 पर है, यानी 1 के काफी करीब है. PE से स्टॉक काफी महंगा लगेगा, लेकिन PEG रेश्यो से अर्निंग और ग्रोथ बैलेंस्ड हैं. यानी कि वैल्युएशन हवा हवाई नहीं है. 

देखिए यहां पर हम इन दोनों पैरामीटर्स के हिसाब से स्टॉक को कसौटी पर जांच रहे है. जबकि निवेश के लिए अन्य फैक्टर्स भी होते हैं. जैसे-कंपनी का बिजनेस, ऑर्डर बुक्स वगैरह. उसका ध्यान भी रखना चाहिए. जैसे- ABB के केस में, ये शेयर क्यों गिर रहा है. इसकी वजह है ऑपरेशनल अनिश्चिततता. हालाँकि, बड़े प्रोजेक्ट पाइपलाइन में बने हुए हैं, लेकिन ग्राहक फैसला लेने में देर कर रहे हैं, जिससे ऑर्डर मिलने में देरी हो रही है. जेपी मॉर्गन और एम्बिट कैपिटल का मानना है कि ABB इंडिया के लिए मुश्किल समय खत्म हो रहा है. उन्हें उम्मीद है कि कंपनी को अब तेज़ी से नए और बड़े काम मिलेंगे, जिससे उसकी कमाई बढ़ेगी.

___________________________________________________________________________________



Godfrey Phillips

लगातार 7 दिनों तक गिरावट झेलने के बाद मंगलवार 9 दिसंबर को ये शेयर 5% चला और अपना काफी सारा नुकसान कवर कर लिया. फिर भी ये स्टॉक अपने 52 वीक हाई से करीब 30% नीचे है. इसका PEG Ratio 0.94 पर है यानी स्टॉक की ग्रोथ और अर्निंग ग्रोथ साथ साथ चल रहे हैं, Stock P/E भी 34 पर है, जो कि ज्यादा महंगा नहीं लग रहा है. कंपनी लगातार मुनाफा कमा रही है. 

इसका EPS भी लगातार बढ़ा है जो कि अब 80.55 के करीब आ चुका है. 

___________________________________________________________________________________


Varun Beverages

ये साल वरुण बेवरेजेस के लिए अच्छा नहीं गुजरा. 52 हफ्ते की ऊंचाई से ये स्टॉक 29% तक टूट चुका है. इसके पहले इस FMCG स्टॉक ने दो वर्षों में 127% का शानदार रिटर्न दिया था, जिससे निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया था. यह स्टॉक तीन वर्षों में 446% तक चढ़ा था, जो इसकी जबरदस्त ग्रोथ को दर्शाता है. लेकिन अब इसने अपने निवेशकों की एक बड़ी पूंजी को स्वाहा कर दिया है. 

आगे ये स्टॉक कैसे करेगा, इसका अनुमान मैं नहीं लगाउंगा, लेकिन जो डेटा है वो बता रहा हूं. 53.7 का P/E रेश्यो मार्केट एवरेज से काफी ज्यादा है. जो ये दर्शाता है कि निवेशक कंपनी की मौजूदा कमाई के मुकाबले बहुत बड़ा प्रीमियम देने को तैयार हैं. ये प्रीमियम इस उम्मीद पर है कि कंपनी भविष्य में बहुत तेज ग्रोथ करना जारी रखेगी. PEG रेश्यो 1 से कम इसका मतलब है कि इसके हाई ग्रोथ रेट की तुलना में इसका P/E रेश्यो सही है. स्टॉक महंगा होने के बावजूद, उसकी भविष्य की कमाई की क्षमता को देखते हुए, वैल्युएशन भी आकर्षक है. 

___________________________________________________________________________________


Indegene

इस स्टॉक का P/E 28.5 है जो कि इसके Peers के मुकाबले कम है और इंडस्ट्री के हिसाब से फेयर है. जबकि PEG रेश्यो 0.97 पर है. इस लेवल पर ये स्टॉक काफी आकर्षक हो जाता है. इन दोनों रेश्यो को देखकर लगता है कि इसकी अर्निंग ग्रोथ काफी अच्छी है. कंपनी ने लगातार मुनाफा कमाकर दिया है. कंपनी की पिछले 5 साल की प्रॉफिट ग्रोथ 67.9% CAGR रही है 

ऊपर बताए गए पांचों शेयरों का एनालिसिस डेटा के आधार पर किया गया है, ये किसी भी तरह की खरीद या बिक्री की राय नहीं है. इसके लिए आप अपने निवेश सलाहकार से संपर्क करें. 

Twitter - https://x.com/SumitResearch

Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube - https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook - https://www.facebook.com/sumitresearch/


Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.



Comments