वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कॉरपोरेट्स ने अच्छे तिमाही नतीजे पेश किए हैं. पिछले हफ्ते आई कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्ट कहती है कि निफ्टी 50 की 26 कंपनियों ने जो नतीजे जारी किए हैं, उनमें से कई अनुमान से बेहतर रहे हैं और कई अनुमान के मुताबिक रहे हैं.
जहां तक मिडकैप कंपनियों की बात है तो हमने तकरीबन 85 ऐसी मिडकैप कंपनियों का एनालिसिस किया जिन्होंने बहुत अच्छे नतीजे पेश किए. इनमें से 8 कंपनियों के नतीजों को लेकर ये रिपोर्ट है.
Nykaa (FSN E-Commerce Ventures)
Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce ने इसी महीने अपनी दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजे पेश किए. कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में अच्छा सुधार देखने को मिला है. बीते एक महीने में इस शेयर करीब 4 परसेंट का रिटर्न दिया है.
- YoY कंसो मुनाफा 243% उछलकर 34.43 करोड़ रुपये रहा, पिछले साल इसी तिमाही में 10.04 करोड़ रुपये रहा था
- YoY कंसो रेवेन्यू 25% बढ़कर 2,345.98 करोड़ रुपये रहा, पिछले साल इसी तिमाही में 1,874.74 करोड़ रुपये था
- QoQ मुनाफा 48% बढ़ा है, Q1FY26 में मुनाफा 23 करोड़ रुपये रहा था.
- QoQ रेवेन्यू 9% बढ़ा है, Q1FY26 में रेवेन्यू 2,155 करोड़ रुपये रहा था.
EBITDA भी 53.4% बढ़ा है. EBITDA मार्जिन Q2 FY2026 6.8% रहा, जो कि Q2 FY2025 में 5.5% रहा था. मार्जिन बेहतर हुआ, यानी कंपनी केवल बिक्री बढ़ा कर ही नहीं बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी भी सुधार रही है. Nykaa ने अपने ऑपरेशन और कास्ट कंट्रोल दोनों में सुधार दिखाया है; इस तरह के नतीजे निवेशकों के विश्वास के लिए अच्छे संकेत हैं.
__________________________________________________________________________________
Anant Raj Ltd
रियल एस्टेट कंपनी अनंतराज लिमिटेड ने Q2 FY26 के दमदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों ही काफी मजबूत हैं. ऑपरेटिंग मार्जिन में भी काफी सुधार आया है. हालांकि शेयर बीते एक महीने में ये 7% से ज्यादा कमजोर हुआ है.
- YoY मुनाफा 30.8% बढ़कर 138.12 करोड़ रुपये रहा
- YoY रेवेन्यू 23% बढ़कर 630.08 करोड़ रुपये रहा,
- EBITDA 48.3% बढ़कर ₹167.97 करोड़ रुपये था
- ऑपरेटिंग मार्जिन 22.1% से सुधरकर 26.6% रहा
EBITDA में सुधार से ये पता चला कि कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी सुधरी है, कंपनी ने अपने खर्चों को पहले से बेहतर तरीके से कंट्रोल किया है, इसलिए इसका ऑपरेटिंग मार्जिन भी काफी सुधरा है. यानी कंपनी को कम लागतर पर ज्यादा मुनाफा मिल रहा है. कंपनी नेट कैश पॉजिटिव है यानी कर्जमुक्त की स्थिति में है. कंपनी ने इस तिमाही में अपने ऊपर का 125 करोड़ रुपये का कर्ज पहले से ही चुका दिया है.
--------------
BSE Ltd.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) लिमिटेड ने भी इसी महीने अपने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. बीते एक महीने में इस शेयर ने 20% का रिटर्न दिया है.
- YoY मुनाफा 61% उछलकर 558 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार 347 करोड़ रुपये था
- YoY रेवेन्यू 44% बढ़कर 1,068 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार 741 करोड़ रुपये था
- YoY ट्रांजैक्शन चार्ज के तौर पर 794 करोड़ रुपये की कमाई की, 57% की ग्रोथ
- YoY EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) 78% बढ़कर ₹691 करोड़ हो गया
- EBITDA मार्जिन 52.4% से बढ़कर 64.7% पर पहुंच गया
- कंसोलिडेटेड कॉर्पोरेट सर्विसेज आय 138.5 करोड़ रुपये रही
___________________________________________________________________________________
Fortis Healthcare
फोर्टिस हेल्थकेयर ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए, मुनाफा 82.4% बढ़ा तो Ebitda 27.9% बढ़ा. हालांकि बीते एक महीने में इसका शेयर 13% टूट चुका है.
- YoY मुनाफा 82.4% चढ़कर 322 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार 176 करोड़ रुपये रहा था
- YoY रेवेन्यू 17.3% चढ़कर 2,331 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार 1,988 करोड़ था
- Ebitda 27.9% बढ़कर 556 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार 435 करोड़ था
- मार्जिन 21.9% से बढ़कर 23.9% करोड़ रुपये पहुंचा
___________________________________________________________________________________
Force Motors Ltd.
Q2 FY26 में फोर्स मोटर्स ने दमदार नतीजे पेश किए, कंपनी का मुनाफा करीब दोगुना रहा, कंपनी ने लागत को कंट्रोल किया. बीते एक महीने में ये शेयर 8% तक चढ़ चुका है.
- YoY मुनाफा 159.72% चढ़कर 350.6 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार ये 135 करोड़ रुपये था
- YoY रेवेन्यू 7.2% बढ़कर 2,081 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछली बार 1,941 करोड़ रुपये था
- EBITDA 28.3% बढ़कर 362.1 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार 282.3 करोड़ रुपये था
- ऑपरेटिंग मार्जिन 14.5% से बढ़कर 17.4% रहा
__________________________________________________________________________________
EID Parry (India) Ltd
मुरुगप्पा ग्रुप ऑफ कंपनीज का हिस्सा EID Parry जिसकी दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजे काफी शानदार रहे हैं. हालांकि बीते एक महीने में ये शेयर 4% तक फिसल चुका है.
- YoY मुनाफा 39% चढ़कर 424.4 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार ये 305.63 करोड़ रुपये रहा था
- YoY रेवेन्यू 29.30% चढ़कर 8,723.70 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार ये 6,746.80 करोड़ था
- EBITDA भी 69.54% बढ़कर 895 करोड़ रुपये पहुंचा. यानी कंपनी ने अपनी लागत को कंट्रोल किया
- ऑपरेटिंग प्रॉफिट 72.18% बढ़कर 805.30 करोड़ रुपये रहा
कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में जो बढ़ोतरी हुई है, वो ये दिखाती है कि कंपनी अपने कोर ऑपरेशंस को बहुत अच्छे तरीके से संभाल रही है और अपने कोर बिजनेस से पहले से ज्यादा कमाई कर पा रही है.
___________________________________________________________________________________
Parag Milk Foods Ltd
कंपनी ने Q2FY26 में जबरदस्त मुनाफा दर्ज किया, हालांकि कंपनी के खर्चे भी इस बार ऊंच रहे. हालांकि बीते एक महीने में स्टॉक 4.5% से ज्यादा टूट चुका है.
- YoY मुनाफा 56.28% उछलकर 45.65 करोड़ रुपये रहा.
- YoY में कुल आय 15.58% बढ़कर 1,025.98 करोड़ रुपये रही
पुणे बेस्ड ये डेयरी कंपनी Gowardhan, Go और Pride of Cows जैसे ब्रांड नामों के तहत दूध और दूध से बने उत्पाद बेचती है. इसकी दुबई सब्सिडियरी कंपनी, जो वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान स्थापित की गई थी, उसने अभी तक अपना कामकाज शुरू नहीं किया है.
_________________________________________________________________________________
MCX
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे. मुनाफा और आय दोनों ही बढ़कर आईं. बीते एक महीने में ये शेयर 11% तक मजबूत हो चुका है.
- YoY मुनाफा 28.54% बढ़कर 197.47 करोड़ रुपये रहा, पिछली बार 153.62 करोड़ रुपये था
- YoY रेवेन्यू 31% बढ़कर ₹374.23 करोड़ रुपये हो गया
- YoY EBITDA 32% बढ़कर 270.19 करोड़ रुपये पहुंचा
- EBITDA Margin में सुधार, जिससे प्रॉफिटेबिलिटी मजबूत दिखी
MCX ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस के एवरेज डेली टर्नओवर (ADT) में साल-दर-साल 87% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. Q2 FY25 में ADT बढ़कर 4,11,270 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले 2,20,249 करोड़ था. यह उछाल बुलियन सेगमेंट (सोना-चांदी ट्रेडिंग) में तेज गतिविधि के कारण आया, जिसकी हिस्सेदारी ADT में 44% से बढ़कर 57% हो गई
Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Comments
Post a Comment