Market Closing: Sensex surges 575 pts, Nifty above 25,300

दो दिन की गिरावट के बाद बाजार का दमदार कमबैक; सेंसेक्स 575 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,300 के पार 

15 October 2025: लगातार दो दिनों की गिरावट झेलने के बाद आज भारतीय बाजार खुद को संभालने में कामयाब रहे. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बेंचमार्क अच्छी बढ़त के साथ बंद रहे. निफ्टी पूरे दिन 184 अंकों की रेंज में घूमता नजर आया, अंत में 178 अंक की मजबूती के साथ 25,323.55 पर बंद हुआ. सेंसेक्स भी 575 अंको की तेजी के साथ 82,605.43 पर बंद हुआ. इस तेजी के दम पर NSE की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज  461.26 लाख करोड़ रुपये रहा, आज 4 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप जुड़ी है. 

Market Closing: Sensex surges 575 pts, Nifty above 25,300; Bajaj twins jump up to 4 percent


बाजार की आज की तेजी में कुछ हाथ एशियाई बाजारों का रहा, थोड़ा सहारा रियल्टी और PSU बैंक शेयरों का रहा, जो अबतक बाजार को नीचे की ओर घसीट रहे थे. PSU बैंक्स इंडेक्स 1.67 परसेंट ऊपर बंद हुआ, निफ्टी रियल्ट इंडेक्स में 3.04 परसेंट की तेजी रही. मेटल, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली, इंडेक्स करीब 1% मजबूती के साथ बंद हुए. निफ्टी मेटल और IT में लगातार तीन ट्रेडिंग सेशन से चली आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लगा. 

कैसा रहा बाजार?

इंडेक्‍स बदलाव

Sensex +0.70%

Nifty +0.71%

Nifty Midcap +1.11%

BSE Smallcap +0.78%

Nifty Metal +1.00%

Nifty PSU Bank +1.67%

ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी

ब्रॉडर मार्केट के सेंटीमेंट्स भी आज सुधरे नजर आए. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी स्मॉलकैप100 में 0.82% की तेजी रही, जबकि निफ्टी मिडकैप100 में 1.11 परसेंट का उछाल देखने को मिला. निफ्टी स्मॉलकैप250 में दो दिनों से चली आ रही गिरावट आज थमी, TV18 ब्रॉडकास्ट और CESC सबसे ज्यादा चढ़े. निफ्टी मिडकैप150 में परसिस्टेंट सिस्टम्स और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे ज्यादा चढ़ने वालों में से रहे. निफ्टी के आज 1,979 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,125 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ, 8,593 में कोई बदलाव नहीं हुआ.

  • निफ्टी 178 अंकों की मजबूती के साथ 25,323.55 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 575 अंकों की तेजी के साथ 82,605.43 पर बंद हुआ
  • 1,979 शेयरों में तेजी रही, 1,125 शेयर गिरावट के साथ बंद 
  • 67 शेयरों ने 52 हफ्ते का हाई बनाया, 95 ने लो बनाया 

Nifty Gainer 

Bajaj Finance           +4.07%

Nestle India  +3.98%

Bajaj Finserv           +3.14%

Trent                     +2.64%

Nifty Loser 

Infosys         -1.04%

Bajaj Auto -0.96%

Tata Motors -0.90%

Tech Mahindra -0.89%




Comments

Popular posts from this blog

India’s Semiconductor Stars: Can These Stocks Shine Bright?

MEA bans BLS International from new tenders, Now what to do?

Perplexity AI Sparks Debate: It Will Reveal Indian Politicians’ Stock Market Holdings