Tata Capital Listing: कैसी रही लिस्टिंग, अब क्या करें?
टाटा ग्रुप (Tata Group) की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल (Tata Capital Ltd.) की बाजार में एंट्री फीकी रही है.
IPO के लिए इश्यू प्राइस 326 रुपये था. शेयरों की लिस्टिंग NSE, BSE दोनों पर ही अपने इश्यू प्राइस से 1.23% के मामूली प्रीमियम के साथ 330 रुपये पर हुई है. 330 रुपये पर लिस्टिंग के बाद, पहले दिन टाटा कैपिटल का शेयर 333 रुपये तक गया, इसने 326.25 रुपये का निचला स्तर भी छुआ. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप 1,39,783.54 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो कि क्लोजिंग और सेटलमेंट के बाद 1,40,547.61 करोड़ रुपये रहा.
इश्यू के जरिए कंपनी ने 15,512 करोड़ रुपये जुटाए हैं, 21 करोड़ ताजा शेयरों के जरिए कंपनी को 6,846 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि 26.58 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल (OFS) से 8,665.87 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं. इस IPO को लेकर ग्रे मार्केट में भी कोई खास उत्साह नहीं था, अनुमान यही था कि निवेशकों को जिन्होंने इसमें पैसा लगाया है उन्हें लिस्टिंग गेन तो नहीं मिलेगा, ऐसा ही देखने को भी मिला है. टाटा कैपिटल, टाटा ग्रुप की 17वीं कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्ट हुई है.
टाटा कैपिटल का IPO अपने आखिरी दिन यानी 8 अक्टूबर को 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था. IPO के ऑफर 15,511.87 करोड़ रुपये के मुकाबले, इश्यू को 21,230 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं. इस IPO को भी संस्थागत निवेशकों ने संभाला. QIBs का हिस्सा 3.42 गुना भरा जबकि NIIs का हिस्सा 1.98 गुना सब्सक्राइब हुआ, रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा भी पूरा सब्सक्राइब हुआ. कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 2.92 गुना भरा था.
Tata Capital: कुल 1.95x भरा था IPO
QIB 3.42x
NII 1.98x
रिटेल 1.1x
कर्मचारी 2.92x
Source: nseindia.com
जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
कंपनी IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल अपने टियर-I कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए करेगी ताकि भविष्य की पैसों की जरूरतों को पूरा किया जा सके, जिसमें आगे उधार देना भी शामिल है. इसके अलावा, नए इश्यू से मिले पैसों का एक हिस्सा ऑफर के खर्चों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाएगा.
लिस्टिंग पर क्या बोले CEO
लिस्टिंग के मौके पर NSE में मौजूद टाटा कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO सौरभ अग्रवाल ने एक बात कही कि हमें पहला 50,000 करोड़ हासिल करने में 10 साल लगे, लेकिन जो लेटेस्ट 50,000 करोड़ का हमने हासिल किया है वो सिर्फ 1 साल में हुआ है. टाटा कैपिटल को हमारे उत्पादों की व्यापकता और हमारी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ एसेट क्वालिटी से परिभाषित किया जाता है'
क्या कहते हैं घरेलू ब्रोकरेज
भले ही टाटा कैपिटल के शेयरों की शेयर बाजार में लिस्टिंग धूम धड़ाके के साथ नहीं हुई हो, लेकिन ब्रोकरेज हाउसेज का भरोसा टाटा ग्रुप पर कायम है, इसलिए इसको खरीदारी की राय भी मिली है. Emkay Global और JM Financial दोनों ने ही टाटा कैपिटल के लिए अगले 12 महीने का टारगेट प्राइस 360 रुपये दिया है.
Emkay Global
BUY Rating
टारगेट प्राइस 360 रुपये
10% अपसाइड ग्रोथ
------
JM Financial
BUY Rating
टारगेट प्राइस 360 रुपये
10% अपसाइड ग्रोथ
-----
Master Capital
HOLD करने की सलाह
निचले स्तरों पर खरीदें
Follow me: 👇
Twitter - https://x.com/SumitResearch
Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.
.png)
Comments
Post a Comment