आपके पोर्टफोलियो में हमेशा कोई दो या तीन ही शेयर होते हैं जो आपके पोर्टफोलियो को फर्श से उठाकर अर्श पर पहुंचा देता है, ज्यादातर स्टॉक्स तो एवरेज रिटर्न ही देते हैं. जैसे राकेश झुनझुनवाला के लिए टाइटन था, संजीव बिकचंदानी के लिए जोमैटो है. ये हो सकता है कि आपके पोर्टफोलियो में भी ऐसे कुछ एक शेयर हों, जिसने आपको बीते कुछ सालों में मल्टीबैगर रिटर्न दिए हों. लेकिन ये शेयर आपको हमेशा ही बंपर रिटर्न देते रहें, इसकी कोई गारंटी नहीं है. मैं आपको यहां बताने जा रहा हूं ऐसे 10 शेयर जिन्होंने निवेशकों को बीते 3 साल में कई गुना रिटर्न दिया है, लेकिन बीते एक साल से उनकी चाल सुस्त पड़ गई है. तीन साल में मोटी कमाई मिलने के बावजूद अब निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये शेयर अब आगे चलेंगे भी या नहीं.
Diamond Power Infrastructure Ltd
3 Year Return: +74,400%
1 Year Return: -2%
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भारत में बिजली उत्पादों और सेवाओं के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के निर्माण में लगी हुई है. इस कंपनी ने बीते तीन साल में ऐसा रिटर्न दिया है, जिसकी उम्मीद करना भी मुश्किल है. इसने तीन साल में 74,400% का रिटर्न दिया. तीन साल पहले ये शेयर 20 पैसे के करीब हुआ करता था, लेकिन इसके बाद इसने ऐसी छलांग लगाई कि आज ये 149 रुपये के करीब पहुंच चुका है. लेकिन एक साल में इसका रिटर्न बिल्कुल नहीं के बराबर है या यूं कहें कि निगेटिव हो चुका है.
Suzlon
3 Year Return: +603%
1 Year Return: -4%
सुजलॉन दुनिया की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनियों में से एक है। यह एक पूरी तरह वर्टिकली इंटीग्रेटेड विंड टरबाइन जेनरेटर (WTG) निर्माता कंपनी है. कंपनी न सिर्फ विंड टर्बाइन बनाती है, बल्कि इंस्टॉलेशन और पूरे जीवनकाल में संचालन एवं रखरखाव (O&M) सेवाएं भी खुद ही देती है. बीते तीन साल में इस कंपनी ने 600% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, 8.10 रुपये का शेयर अब 57 रुपये का हो चुका है. लेकिन एक साल से इसकी रफ्तार बिल्कुल थम गई है, इसका रिटर्न -4% रहा है.
Shakti Pumps (India) Ltd
3 Year Return: +961%
1 Year Return: -9%
कंपनी कई तरह के पंप और मोटरों के निर्माण में है. ये सिंचाई, बागवानी, घरेलू पानी की सप्लाई, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल में आने वाले एडवांस्ड वाटर पंपिंग सॉल्यूशन मुहैया कराती है. कंपनी ने इस वक्त 21.9 के P/E मल्टीपल पर है, PEG रेश्यो 0.26 है यानी यानी वैल्युएशन भी ठीक है. कंपनी ने 3 साल के दौरान 960% का धमाकेदार रिटर्न दिया है. लेकिन बीते एक साल से ये सुस्ती पड़ी है, इस दौरान इसने 9% का निगेटिव रिटर्न दिया है.
Anant Raj Ltd.
3 Year Return: +493%
3 Year Return: -8%
ये कंपनी रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्टक्चर के क्षेत्र में काम करती है, जिसका पोर्टफोलियो रेजिडेंशियल टाउनशिप, ग्रुप हाउसिंग, आईटी पार्क, होटल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मॉल, सर्विस अपार्टमेंट, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर तक फैला हुआ है. बीते 3 साल के दौरान इसने करीब 500% का रिटर्न दिया है, लेकिन एक साल से इसमें ज्यादा हलचल नहीं है. साल भर में ये इसने 8% का निगेटिव रिटर्न दिया है.
Himadri Speciality Chemical Ltd.
3 Year Return: +347%
1 Year Return: -8%
कंपनी बैटरी मैटेरियल, कोल तार पिच, कार्बन ब्लैक, नेफ़्थलीन, रिफाइंड नेफ़्थलीन और स्पेशल ऑयल सहित कई प्रोडक्ट सेगमेंट में है और एक जाना माना नाम है. ये लीथियम-आयन बैटरी, पेंट, प्लास्टिक, टायर, एल्युमीनियम, ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड, एग्री केमिकल, डिफेंस और कंस्ट्रक्शन केमिकल जैसे कई इंडस्ट्रीज को अपने सर्विसेज देती है. तीन साल में इस शेयर ने निवेशकों को
करीब 350% का दमदार रिटर्न दिया है, लेकिन बीते एक साल से इस शेयर की चाल उल्टी हो गई है, इसने 8% का निगेटिव रिटर्न दिया है.
KEI Industries Ltd
3 Year Return: +157%
1 Year Return: +11.5%
कंपनी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV), मीडियम वोल्टेज (MV) और लो वोल्टेज (LV) पावर केबल्स बनाती है. इसका Stock P/E 49.8 है, जबकि PEG रेश्यो 2.19 है, दोनो पैरामीटर्स पर ये महंगा है. इसने बीते 3 साल में निवेशकों को 157% का रिटर्न दिया है, लेकिन 1 साल से इसकी रफ्तार थमी है, इसका रिटर्न बीते एक साल में 11.5% है.
Persistent Systems Ltd
3 Year Return: +227%
1 Year Return: +8.25%
परसिस्टेंट सिस्टम्स, कंपनियों को अपने बिजनेस को लागू करने और आधुनिक बनाने में मदद करने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और स्ट्रैटेजिक सर्विसेज देता है. ये भी ओवरवैल्यूड है, क्योंकि इसका PE 57.7 और PEG रेश्यो 2.14 है. तीन साल में इसने 227% का रिटर्न दिया, लेकिन एक साल में इसका रिटर्न सिर्फ 8.25% रहा है.
CG Power & Industrial Solutions Ltd
3 Year Return: +180%
1 Year Return: +5%
ये एक ग्लोबल वैश्विक उद्यम है जो यूटिलिटीज, इंडस्ट्रीज, और कंज्यूमर्स को कुशल और टिकाऊ विद्युत ऊर्जा के मैनेजमेंट और एप्लीकेशन के लिए सॉल्यूशन मुहैया करता है. यह दो मुख्य क्षेत्रों, पावर सिस्टम्स और इंडस्ट्रियल सिस्टम्स में अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज देता है. तीन साल में इसने निवेशकों को 180% का रिटर्न दिया, लेकिन बीते एक साल से ये एकदम सुस्त पड़ा है और सिर्फ 5% का रिटर्न दिया है
Jindal Stainless Ltd.
3 Year Return: 350%
1 Year Return: +10%
जिंदल स्टेनलेस भारत में ऑस्टेनिटिक, फेरिटिक, मार्टेंसिटिक और डुप्लेक्स ग्रेड में स्टेनलेस स्टील फ्लैट उत्पादों के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है, जिसका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, रेलवे, निर्माण, उपभोक्ता वस्तुओं जैसे कई उद्योगों में किया जाता है. तीन साल में इसका रिटर्न 350% रहा है, जबकि बीते एक साल में इसने 10% ही रिटर्न दिया है.
BEML Ltd
3 Year Return: +165%
1 Year Return: +6%
BEML माइनिंग और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए भारी भू-संचालन उपकरणों, रक्षा बलों के लिए वाहनों और मेट्रो और भारतीय रेलवे के लिए कोचों की एक पूरी रेंज का निर्माण करती है. इस शेयर ने निवेशकों को बीते तीन साल में 165% का रिटर्न दिया है, लेकिन बीते एक साल का रिटर्न सिर्फ 6% है. 55.8 के P/E पर ये शेयर थोड़ा महंगा है, इसका PEG रेश्यो 1.78 है
इसे किसी भी तरह से निवेश को लेकर दी गई सलाह नहीं मानिएगा, ये सिर्फ आपकी जानकारी के लिए बताई गई है, जो हमने अपनी रिसर्च में पाया, जानकारी दिलचस्प लगी हो तो कमेंट जरूर करें.
Twitter - https://x.com/SumitResearch
Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.
.png)
Comments
Post a Comment