बाजार की आढ़ी तिरछी चाल समझ नहीं आ रही है और ये भी कि कहां पैसे लगाएं जाएं तो CLSA आपके लिए दो स्टॉक्स चुनकर लाया है. जिसे उसने High-Conviction (HC)-आउट परफॉर्मेंस (O-PF) की कैटेगरी में रखा है. तकरीबन तीन दशक से भारतीय बाजारों पर CLSA अपना कवरेज देता आया है. आज की तारीख में ये करीब 179 स्टॉक्स पर अपना कवरेज रखता है जिसकी कुल मार्केट वैल्यू 3.1 ट्रिलियन डॉलर बैठती है. CLSA कुछ स्टॉक्स को चुनता है जिनके अंदर शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता होती है, उन्हें वो 'TigerLand' पिक्स कहता है. इस बार भीव ऐसे ही दो स्टॉक्स लेकर आया है.
तो चलिए सीधा मुद्दे पर आते हैं. CLSA इंडिया के पिटारे में से पहला स्टॉक है Eternal या जोमैटो का. CLSA ने इटर्नल को HC O-PF की रेटिंग दी है. ये CLSA की ओर से दी जाने वाली बेस्ट रेटिंग है. जो तब जाती है जब ये माना जाता है कि ये स्टॉक मार्केट से ज्यादा रिटर्न देगा. यानी एनालिस्ट को इस स्टॉक पर जबरदस्त भरोसा होता है.
__________________________________________________________________________
Eternal पर CLSA की राय
CLSA की रिपोर्ट कहती है कि Eternal एक ऐसी कंपनी है जो इनोवेशन, महत्वाकांक्षा और रिस्क लेने की क्षमता के ज़रिए भारत के उपभोक्ता बाजार को तेजी से बदल रही है और आने वाले 10 सालों में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी. इसीलिए CLSA ने HC O-PF रेटिंग दोहराई है और इसका टारगेट प्राइस ₹450 से बढ़ाकर ₹483 कर दिया है.
CLSA को Eternal क्यों पसंद है
- CLSA के एनालिस्ट आदित्य सोमन कहते हैं कि इटर्नल इनोवेशन, महत्वाकांक्षा और जोखिम लेकर भारत में खरीदारी का पूरा तरीका बदल रही है, और अभी तो ये बस शुरुआत है. आगे-आगे देखिए होता है क्या.
- इसके अंदर इतनी क्षमता है कि ये 2035 तक $50 बिलियन के मुनाफे वाले बाजार में अपना दबदबा बना सकती है. इसलिए हम इसे HC O-PF की राय देते हैं और अपना टारगेट प्राइस 450 रुपये से बढ़ाकर 483 रुपये करते हैं.
- EPS ग्रोथ अनुमान शानदार हैं. मार्च 2026 के लिए EPS ग्रोथ का अनुमान 103%, 2027 के लिए 405% और 2028 के लिए 95% है.
इस अनुमान से अगर देखा जाए तो इस ग्रोथ के हिसाब से 52 का मल्टीपल महंगा नहीं लग रहा है. थोड़ा कमजोर दिल वाले इससे दूर रहें, ये एक तेज़ रफ्तार वाली, महंगी लेकिन लंबे समय तक चलने वाली ग्रोथ कंपनी है. जो निवेशक भारत में तेजी से बदलते कंज्यूमर/खरीदारी के ट्रेंड में पैसा लगाना चाहते हैं और महंगा वैल्यूएशन होने का रिस्क लेने को तैयार हैं, उनके लिए ये बिल्कुल परफेक्ट स्टॉक है.
__________________________________________________________________________
NHPC पर CLSA की राय
दूसरी हाई-कॉन्विक्शन कॉल है NHPC, जिसे CLSA 'दशकीय ग्रोथ वाली ग्रीन यूटिलिटी' कहता है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में जितने भी हाइड्रो पावर प्लांट चल रहे हैं, उसमें 15% हिस्सा रखती है और जो भी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स अभी बन रहे हैं, उनमें आधे NHPC के हैं. इसी वजह से EPS ग्रोथ काफी तेज रहेगी.
- मार्च 2027 तक इसका प्राइस टू अर्निंग्स (PE) रेश्यो 14 के मल्टीपल पर है
- बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू होने से FY25-27CL के दौरान EPS 69% तक पहुंचने का अनुमान
- जबकि रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 419bps तक बढ़ने का अनुमान है, यानी शेयरधारकों की पूंजी पर रिटर्न 4.19% बढ़ेगा. मतलब कंपनी अपने निवेश पर ज़्यादा रिटर्न कमाएगी.
CLSA को NHPC क्यों पसंद है?
CLSA मानता है कि FY26 की तीसरी तिमाही में देश का सबसे बड़ा हाइड्रो प्रोजेक्ट NHPC को मिलने की संभावना है. इसके अलावा FY25 से FY27 के बीच 7 और बड़े प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है. इन प्रोजेक्ट्स से NHPC की आने वाले 10 साल की ग्रोथ लगभग 2.6 गुना बढ़ने की संभावना पक्की हो जाएगी.
CLSA की नजर में Eternal और NHPC जैसे चुनिंदा हाई-कॉन्विक्शन स्टॉक्स आने वाली दशक की ग्रोथ को परिभाषित कर सकते हैं, एक तेजी से बदलते कंज्यूमर मार्केट में इनोवेशन की ताकत दिखाता है, जबकि दूसरा भारत की ग्रीन एनर्जी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में है. आने वाले साल यह साबित करेंगे कि क्या अनुमानित ग्रोथ वास्तविक प्रदर्शन में बदलती है और निवेशकों के भरोसे को सही ठहराती है.
Twitter - https://x.com/SumitResearch
Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.
.png)


Comments
Post a Comment