छोटे शेयर, बड़ी खरीदारी; इन 10 कंपनियों में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी

प्रमोटर्स अक्सर अपनी कंपनियों में शेयर बेचकर बाहर निकलने को लेकर खबरों में रहते हैं लेकिन बीते तीन हफ्तों में हवा का रुख थोड़ा बदला है. 15 नवंबर से लेकर अबतक कई छोटी या स्मॉलकैप कंपनियों के प्रमोटर्स ने कंपनियों में शेयर खरीदे हैं. जब कोई प्रमोटर मार्केट से अपने ही कंपनी के शेयर खरीदते हैं, तो ये स्टॉक मार्केट में सबसे मजबूत बुलिश सिग्नल्स में से एक माना जाता है. प्रमोटर्स को लगता है कि अभी उनके शेयर का प्राइस अंडरवैल्यूड है, आने वाले समय में दाम बढ़ेंगे। तो चलिए जरा उन कंपनियों की खरीदारी के बारे में जानते हैं. 

10 Smallcap Stocks Where Promoters Recently Increase Their Shareholding

1- Jindal Steel

JSPL प्रमोटर्स ने 1055 पर शेयर खरीदे हैं, जिसकी कुल वैल्यू होती है 124 करोड़ रुपये. प्रमोटर्स का कंपनी में शेयरों को खरीदना इस बात का संकेत है कि उन्हें लगता है कि कंपनी की ग्रोथ आगे और मजबूत होगी. हालांकि अभी शेयर का भाव 1022 रुपये प्रति शेयर पर है.

2- Kaveri Seed

प्रमोटर्स ने 1023 रुपये के भाव पर शेयर खरीदे, जिसकी वैल्यू 14.7 करोड़ रुपये बैठती है. कावेरी सीड बीज (Seeds) क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है. हाल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक प्रमोटर ग्रुप ने नवंबर 2025 के आसपास ₹1,000 से ₹1,058 के बीच के कई लेनदेन किए हैं.

3- Updater Services

रघुनंदन तंगिराला, जो अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, उन्होंने हाल ही में ओपन मार्केट खरीदारी के जरिए कंपनी के शेयर 196 रुपये प्रति शेयर के आस-पास की कीमतों पर खरीदे हैं, जिसकी कुल वैल्यू 2 करोड़ रुपये है. 

4- Time Technoplast Ltd

प्लास्टिक और कंपोजिट उत्पादों के निर्माण से जुड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में Time Exports Private Limited ने नवंबर के महीने में तकरीबन 1.44 लाख शेयर करीब 200 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, जिसकी कुल वैल्यू 5 करोड़ रुपये होती है. ये कंपनी के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा है. 

5- Salzer Electronics

सैलज़र इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रमोटर ग्रुप की कंपनी सैलज़र सिक्योरिटीज होल्डिंग्स लिमिटेड ने 732 रुपये के भाव पर शेयर 28 नवंबर को ओपन मार्केट से 1,000 शेयर खरीदे हैं. जिसकी वैल्यू है 7.3 लाख रुपये है.

6- Enviro Infra

कंपनी के प्रमोटरों ने हाल के महीनों में ओपन मार्केट के जरिए करीब 215 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर खरीदे हैं. जिसकी वैल्यू 86 लाख रुपये बैठती है. 

7- Nava Ltd.

कंपनी के प्रमोटर जिसे पहले नवभारत वेंचर्स के नाम से जाना जाता था, हाल ही में 537 रुपये के भाव पर खरीदारी की है. इस ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू 2.63 करोड़ रुपये होती है 

8- Maharashtra Seamless

ऑड एंड इवेन ट्रेड्स एंड फाइनेंस लिमिटेड, जो कि महाराष्ट्र सीमलेस के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा है, इसने 29 नवंबर, 2025 को 1.35 लाख शेयरों की खरीदारी की है. ये खरीदारी 580 रुपये के भाव पर की गई है. 

9- Ugar Sugar 

उगर शुगर वर्क्स (Ugar Sugar Works) के प्रमोटर समूह की इकाई, वी एस शिरगाओंकर एंटरप्राइजेज एलएलपी (V S Shirgaokar Enterprises LLP), ने 29 नवंबर को लगभग 40.81 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर कंपनी के शेयर खरीदे हैं, जिसकी वैल्यू 13 लाख रुपये होती है. चीनी, डिस्टिलरी और बिजली क्षेत्र में काम करने वाली इस कंपनी के लिए प्रमोटर द्वारा खरीदारी, बाज़ार के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जाता है

10- Pitti Engineering 

पिट्टी इंजीनियरिंग एम्प्लॉयी वेलफेयर ट्रस्ट (Pitti Engineering Employee Welfare Trust) ने सितंबर 2025 में 886 के आस-पास की कीमतों पर शेयर खरीदे हैं. इसकी वैल्यू 2.5 करोड़ रुपये होती है.

Twitter - https://x.com/SumitResearch

Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube - https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook - https://www.facebook.com/sumitresearch/


Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.



Comments