प्रमोटर्स ने 30 दिन में बेच डाले 30,000 करोड़ रुपये के शेयर! देखिए 8 ब्लॉक डील्स का लेखा-जोखा
बीता नवंबर का महीना ब्लॉक डील का महीना रहा है, इस महीने करीब 28,000 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुईं. यानी प्रमोटर्स ने तकरीबन हर रोज 1,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं. दिसंबर महीने की शुरुआत में ही अभी ताजा ब्लॉक डील बजाज हाउसिंग फाइनेंस में हुई, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार एक दिन पहले ही गर्म हो चुका था.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस समेत और कौन सी बड़ी 8 ब्लॉक डील्स पिछले महीने से लेकर अबतक हो चुकी हैं. इसका एक पूरा-लेखा जोखा तैयार किया है.
बजाज हाउसिंग फाइनेंस में 2 दिसंबर यानी आज ब्लॉक डील की खबर के चलते शेयर 9% तक टूट गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 19.5 करोड़ शेयर, जो कंपनी की 2.35% हिस्सेदारी के बराबर हैं, एक ब्लॉक डील में ₹97 प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड हुए. इस ब्लॉक डील की कुल वैल्यू लगभग ₹1,890 करोड़ रही. सोमवार को Bajaj Housing Finance की प्रमोटर कंपनी Bajaj Finance ने कहा था कि वह कंपनी में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है.
__________________________________________________________________________________
27 नवंबर को Whirlpool of India Ltd में ब्लॉक डील हुई. प्रमोटर कंपनी Whirlpool Mauritius Limited, ने संभवतः ब्लॉक डील के ज़रिये कंपनी में अपनी लगभग 7.5% हिस्सेदारी बेच दी. मीडिया रिपोर्ट्स में इस डील का साइज 1490 करोड़ रुपये बताया गया, जो कि करीब 7.5% है. इसका फ्लोर प्राइस 1,030 रुपये प्रति शेयर रखा गया था, जो उस वक्त के भआव से लगभग 14% कम था. इस डील के बाद के Whirlpool of India के शेयर 13% तक टूट गए थे. सितंबर तिमाही के अंत तक Whirlpool Mauritius के पास Whirlpool of India में 51% हिस्सेदारी थी, जो 6.47 करोड़ इक्विटी शेयरों के बराबर है. 7.5% हिस्सेदारी बिकने के बाद उसकी होल्डिंग में काफी कमी आई.
_________________________________________________________________________________
26 नवंबर, 2025 को Bharti Airtel में ब्लॉक डील हुई. जिसमें कंपनी की लगभग 0.6% हिस्सेदारी करीब 7,400 करोड़ रुपये में बेची गई. कुल 3.5 करोड़ शेयर Bharti Airtel के 2,108 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बेचे गए. इस डील का फ्लोर प्राइस 2,096.7 रुपये प्रति शेयर था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 3% डिस्काउंट पर था. रिपोर्ट्स के मुताबिक - प्रमोटर इकाई Indian Continent Investment Ltd (ICIL) ने लगभग 3.43 करोड़ शेयर (Airtel की कुल हिस्सेदारी का 0.56%) करीब 806 मिलियन डॉलर (लगभग 7,195 करोड़ रुपये) में बेचे.
_________________________________________________________________________________
इसी महीने Bharti Airtel में एक और ब्लॉक डील हुई थी, 7 नवंबर को करीब 5.1 करोड़ इक्विटी शेयरों का लेन-देन हुआ. जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.8% थे. इस डील में Pastel Limited, जो सिंगापुर बेस्ड टेलीकॉम दिग्गज Singtel की एक यूनिट है, इसने अपनी हिस्सेदारी बेची है. इसका फ्लोर प्राइस 2,030 रुपये था जिस पर डील की कुल वैल्यू 10,300 करोड़ रुपये बैठती है. सितंबर तिमाही के अंत तक Pastel Ltd. के पास Bharti Airtel में 8.32% हिस्सेदारी हुआ करती थी.
__________________________________________________________________________________
21 नवंबर, 2025 को Max Financial Services के 16 लाख शेयर एक ब्लॉक डील में ट्रेड हुए. ये शेयर कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.46% हिस्सा हैं. यह ब्लॉक डील 1,681 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुई, जिससे कुल डील साइज 270 करोड़ रुपये हो गया. सितंबर 2025 तिमाही के अंत तक, Max Ventures के पास कंपनी में 1.62% हिस्सेदारी थी. इस डील के सेलर बायर की डिटेल नहीं मिली है.
___________________________________________________________________________________
Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications Ltd में 17 नवंबर को बड़ी ब्लॉक डील हुई. इस डील में 1.32 करोड़ शेयरों की अदला-बदली हुई जो कि कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 2.07% हैं. ब्लॉक डील 1,307 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई. जिससे कुल डील की वैल्यू लगभग 1,722 करोड़ रुपये रही. इस बिक्री का फ्लोर प्राइस 1,281 प्रति शेयर तय किया गया था, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से करीब 3.9% डिस्काउंट पर था. इस भीव पर अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,639.7 करोड़ था. इसके साथ ही इन निवेशकों के लिए 60-दिन का लॉकअप भी रखा गया, ताकि वे इस अवधि में और हिस्सेदारी न बेच सकें.
________________________________________________________________________________
18 नवंबर को तीन बड़ी घरेलू म्यूचुअल फंड कंपनियों ने Mphasis में शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए शेयर खरीदे. इसके बाद प्रमोटर Blackstone Inc. ने अपनी हिस्सेदारी कम की.
ICICI Pru Mutual Fund ने 36 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे, कुल वैल्यू 961 करोड़ रुपये थी
Kotak Mahindra Mutual Fund ने 21 लाख से अधिक शेयर 566 करोड़ रुपये में खरीदे थे
HDFC Mutual Fund ने भी 330 करोड़ रुपये की वैल्यू के शेयर खरीदे
इन शेयरों 2,625 प्रति शेयर के भाव पर खरीदा गया था.
Blackstone ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी BCP Topco IX Pte. के जरिए 1.8 करोड़ शेयर ₹2,625.59 प्रति शेयर की दर से बेचे, जिससे प्राइवेट इक्विटी दिग्गज को 4,726 करोड़ रुपये मिले. फरवरी में भी Blackstone ने Mphasis में लगभग 15% हिस्सेदारी लगभग 6,700 करोड़ में बेची थी.
______________________________________________________________________________
नीदरलैंड्स स्थित प्रमोटर Sagility B V ने 14 नवंबर को Sagility में अपनी 16.4% हिस्सेदारी ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए बेची. इस बड़ी बिक्री के बावजूद उस दिन Sagility के शेयर 5.6% तक उछल गए. Sagility B V ने 76.9 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे. ये डील 47.6 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी. जिसकी कुल वैल्यू 3,660.44 करोड़ रही. सितंबर 2025 तक, प्रमोटर के पास Sagility में 67.38% हिस्सेदारी थी, इस डील के बाद अब करीब 51% तक घट गई है.









Comments
Post a Comment