5 ऐसे शेयर जिनके भाव 100 रुपये से कम, लेकिन फिर भी महंगे!

देखने में तो ये शेयर आपको सस्ते लगेंगे, लेकिन पड़ेंगे महंगे. शेयर बाजार में ऐसी तमाम कंपनियां हैं जिनका शेयर प्राइस तो काफी कम होता है, इस चक्कर में लोग उन्हें अपने पोर्टफोलियो में भर भी लेते हैं, इस उम्मीद में कि आगे चलकर ये शेयर कई गुना बढ़ जाएंगे, लेकिन इन शेयरों को खरीदते वक्त इनको कुछ पैरीमीटर्स की कसौटी पर कसना बहुत जरूरी है. मैं आपको ऐसी 5 कंपनियों के बारे में बताने जा रहा हूं, जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है, लेकिन जब इनको कुछ तय पैरामीटर्स के नजरिए से देखेंगे तो आपको ये महंगे लगेंगे. हालांकि मैं यहां पर सिर्फ उन पैरामीटर्स की ही बात करूंगा, फंडामेंटल्स या उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात नहीं करुंगा. 


5 Stocks Priced Below Rs 100! But Still Look Expensive on Valuation Metrics



NTPC 
NTPC लिमिटेड की रीन्युएबल एनर्जी कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी ने आज से ठीक एक साल पहले 11 दिसंबर, 2024 को 154.40 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. उस भाव से ये शेयर अब 41% टूट चुका है. फिलहाल ये 90 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा है. 



PE Ratio: मजे की बात ये है कि इतना टूटने के बावजूद इसका P/E 126 पर है, यानी लोग इसकी ग्रोथ को लेकर कुछ ज्यादा ही बुलिश हैं, जो 1 रुपये की कमाई पर 126 रुपये देने को तैयार है. इस मोर्चे पर ये शेयर भले ही 90 रुपये का हो लेकिन ओवरवैल्यूड है. 

PB Ratio: इसकी बुक वैल्यू प्रति शेयर 22.2 रुपये है, यानी शेयर अपनी बुक वैल्यू के 4.07 गुना पर ट्रेड कर रहा है. बुक वैल्यू का मतलब ये है कि अगर कंपनी आज लिक्विडेट कर दी जाए तो उसकी थियोरिटिकल वैल्यू क्या होगी. 

ROCE: कंपनी जिस कुशलता से मुनाफा कमाने के लिए पैसे लगा रही है ये उसका रेश्यो है, जो कि  4.89% है, जो कम है. ये तब होता है जब आपकी ऑपरेशनल एफिशिएंसी कम होती है या फिर आपने कैपेक्स पर बहुत पैसा लगा रखा होता है. जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर आपने पूंजी लगा रखी है, लेकिन अभी वो शुरू नहीं हुई हैं. 
 
मैं ये नहीं कह रहा कि कंपनी खराब है, मैं सिर्फ यहां पर रेश्यो के आधार पर ये बता रहा हूं कि हाई P/E रेश्यो और हाई P/B रेश्यो ये बताता है कि स्टॉक इस भाव पर भी महंगा है. यानी जितनी अर्निंग्स कंपनी इस वक्त कर रही है, उसके शेयर प्राइस को जस्टिफाई नहीं करती है. हालांकि देखा जाए तो इसी सेक्टर की दूसरी कंपनियों का भी यही हाल है. 
___________________________________________________________________________________

SJVN Limited 
सतलुज जल विद्युत निगम यानी SJVN बिजली निर्माण के काम में है. आज से ठीक एक साल पहले 10 दिसंबर, 2024 को इस शेयर ने 122.51 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था, फिलहाल ये 73 रुपये के आस-पास है. यानी उस ऊंचाई से ये 40% तक टूट चुका है.  




PE Ratio: प्राइस टू इक्विटी रेश्यो 41.85 है, जो कि काफी ऊंचा है, इसलिए शेयर ओवरवैल्यूड है. 

PB Ratio: बुक वैल्यू प्रति शेयर 37.1 रुपये पर है, यानी शेयर अपनी बुक वैल्यू के 2x पर ट्रेड कर रहा है. 

ROCE: रिटर्न ऑन कैपिटल इम्पलॉयड 4.91% है, जो कि कम है, यानी कंपनी जितनी पूंजी लगा रही है, उसके हिसाब से मुनाफा नहीं बना पा रही है. अगर देखा जाए तो मार्च 2024 के बाद कंपनी का मुनाफा लगातार कम हुआ है. 

PEG Ratio: ये -7.82 है. निगेटिव PEG रेश्यो का मतलब ये है कि कंपनी का EPS काफी कम है. इसकी 3 साल की  EPS ग्रोथ -6.66%. 
________________________________________________________________________________

OLA

बीते एक साल में इस शेयर ने बहुत आलोचनाएं झेली हैं. साल भर पहले ये शेयर 100 रुपये का हुआ करता था, अब वो इस भाव का सिर्फ एक तिहाई बचा है. मतलब जिन्होंने इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में जमा कर रखा है, उनका दर्द कोई नहीं समझ सकता. ये शेयर हर पैरामीटर पर फिसड्डी साबित हुआ है.  



PE Ratio: PE रेश्यो जब निगेटिव होता है या नहीं होता है तो इसका मतलब है कि कंपनी लगातार घाटे में चल रही है, इसका PE रेश्यो नहीं है. कंपनी का घाटा बढ़कर 2,280 करोड़ रुपये पहुंच गया है. 

PB Ratio: बुक वैल्यू प्रति शेयर 9.84 है, यानी शेयर अब भी अपनी बुक वैल्यू के 3.5 गुना पर ट्रेड कर रहा है. 

ROCE: ये -28.1% है, यानी कंपनी सिर्फ पैसा लगा रही है, उससे कमा कुछ नहीं रही है. इसलिए इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी निगेटिव है, जो कि -1,595 करोड़ रुपये है. वो शायद इसलिए कि ओला अपनी फ्यूचर फैक्ट्री पर काफी कैपेक्स लगा रहा है. 

PEG Ratio: इसका 3 साल का EPS ग्रोथ -10.1% यानी निगेटिव है, इसलिए PEG Ratio भी निगेटिव है. जो कि एक बड़ी चिंता है. 
______________________________________________________________________________

Trident 
होम टेक्सटाइल और पेपर सेगमेंट का ये बड़ा खिलाड़ी है. आज से साल भर पहले 10 दिसंबर, 2024 को इसने 40.20 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था, फिलहाल ये उस ऊंचाई से आधा हो चुका है. ये निफ्टी स्मॉलकैप शेयर सिक्लीकल चैलेंजेस से जूझ रहा है. 



PE Ratio: PE रेश्यो 32 के आस-पास है, ये मिड-रेंज वैल्युएशन है, हालांकि इसे सस्ता भी नहीं कह सकते हैं. यानी मार्केट ये मानकर चल रहा है कि ग्रोथ स्टेबल होगी, बहुत ज्यादा धमाकेदार ग्रोथ की उम्मीद नहीं.  

PB Ratio: प्राइस टू बुक वैल्यू 9.06 रुपये है यानी शेयर अभी अपनी बुक वैल्यू के 3 गुना पर ट्रेड कर रहा है. यानी बाजार इस स्टॉक की भविष्य के मुनाफे पर दांव लगाकर चल रहा है. 

ROCE: हालांकि ये 9.48% है, यानी कंपनी जितना पैसा लगाकर दे रही है, उससे कुछ मुनाफा बनाकर ला रही है. मगर ये बहुत ज्यादा अच्छा या प्रभावित करने वाला भी नहीं है.  

PEG Ratio: ये -1.33 है, क्योंकि 3 साल की EPS ग्रोथ -24% है. 
________________________________________________________________________________

Reliance Power

इस स्टॉक ने साल के बीच में लोगों को थोड़ी उम्मीद बांधी जब ये अचानक ही 11 जून को 76.49 रुपये तक उछल गया, जो कि इसका 52 वीक हाई भी है. मगर उसके बाद ये शेयर फिर से ढलान पर आ गया. अब उस ऊंचाई से ये आधे से भी कम हो चुका है. ये हाई रिस्क, हाई स्पेकुलेशन का क्लासिक केस है. कंपनी के वैल्युएशन और कंपनी की ऑपरेशन क्षमता यानी ROCE के बीच को कनेक्शन नहीं दिखता है. क्योंकि अगर कंपनी का PE रेश्यो अगर ऊंचा है तो उसका ROCE भी उसी हिसाब से ऊंचा होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है. 



PE Ratio: प्राइस टू इक्विटी रेश्यो 46.9 पर है, यानी वैल्युएशन काफी ऊंचा है. यानी बाजार 1 रुपये की कमाई के लिए अब भी 46.9 रुपये देने को तैयार है. ईश्वर जाने कि बाजार को ऐसा क्या दिख रहा है, जो इतनी आशाएं लगा रखी हैं

PB Ratio: बुक वैल्यू 39.9 रुपये है. यानी स्टॉक अपनी बुक वैल्यू से भी नीचे फिसल गया है, इसका मतलब है कि ये अंडरवैल्यूड है. PB रेश्यो 0.85 है. जब ये 1 से कम होता है तो इसका मतलब है कि बाजार कंपनी की वैल्युएशन नेट फिजिकल एसेट की वैल्यू से कम आंक रहा है. शायद बाजार को ये डर है कि कंपनी के एसेट पर उसकी लायबिलिटीज भारी पड़ेंगी. 

ROCE: कंपनी जिस हिसाब से पैसे लगा रही है, उस हिसाब से मुनाफा नहीं बना रही है, क्योंकि ROCE 6.15% कम है. जिस हिसाब से P/E हाई है, इसका ROCE कम है. 


इन शेयरों को लेकर ये किसी भी तरह से खरीदने या बेचने की राय नहीं है. ये सिर्फ डेटा बेस्ड एक एनालिसिस है. निवेश का फैसला आ अपने निवेश सलाहकार से पूछकर ही करें. 

Twitter - https://x.com/SumitResearch

Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube - https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook - https://www.facebook.com/sumitresearch/


Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.












Comments