कुछ साल पहले तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारे लिए सिर्फ फिल्मों और साइंस फिक्शन की चीज़ हुआ करती थी, लेकिन आज ये हमारी ज़िंदगी में काफी गहराई तक शामिल हो चुका है. मोबाइल में दिखने वाला विज्ञापन हो, बैंक की फ्रॉड अलर्ट कॉल हो या फिर फैक्ट्री में मशीनों की मेंटेनेंस हर जगह AI हमारा साथी है.
भारत में AI को लेकर इस वक्त एक अलग ही माहौल है. सरकार की IndiaAI Mission, IT कंपनियों की आक्रामक रणनीति और इंजीनियरिंग सेक्टर में AI का तेजी से घुसना, ये सब मिलकर भारत को AI का अगला बड़ा हब बना रहे हैं. हालांकि अमेरिका की तरह भारत में कोई 'विशुद्ध AI कंपनी' लिस्टेड नहीं है, लेकिन कई भारतीय कंपनियां ऐसी हैं जो अपने बिजनेस के कोर में AI को मजबूती से शामिल कर चुकी हैं. यही कंपनियां आने वाले सालों में निवेशकों के लिए बड़े मौके बन सकती हैं.
भले ही भारत में कोई विशुद्ध AI लिस्टेड कंपनी न हो, लेकिन ये दुनिया बिना भारत के आगे नहीं बढ़ सकती, क्योंकि दुनिया का करीब 16% AI टैलेंट भारत में मौजूद हैं. IT सर्विसेज, BFSI, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग में AI की जबरदस्त डिमांड. यहां पर हम GenAI, ऑटोमेशन और डेटा एनालिटिक्स को तेज़ से अपना रहे हैं. यानी AI अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक पूरी इकोनॉमी बनती जा रही है. ऐसी ही 10 कंपनियों के बारे में बताने जा रहा हूं. जो भारत में AI के लिए एक मजबूत नींव तैयार कर रही हैं.
TCS
अगर इस कंपनी को AI का सबसे बड़ा भारतीय चेहरा कहें तो गलत नहीं होगा. अगर भारत में AI की रीढ़ किसी कंपनी को कहा जा सकता है, तो वह है TCS ही है. TCS ने पिछले कुछ सालों में GenAI प्लेटफॉर्म्स, एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस, क्लाइंट-स्पेसिफिक AI टूल्स पर भारी निवेश किया है. बैंकिंग से लेकर रिटेल और हेल्थकेयर तक, TCS के क्लाइंट्स AI के जरिए लागत घटा रहे हैं और प्रोडक्टिविटी बढ़ा रहे हैं. TCS का सबसे बड़ा प्लस यह है कि उसके पास ग्लोबल क्लाइंट बेस है, मजबूत कैश फ्लो है और AI स्केल करने की क्षमता है, जो कि इसको लॉन्ग टर्म AI लीडर बनाती है.
Infosys
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और AI के क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार है. Infosys AI प्लेटफॉर्म ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स, GenAI सॉल्यूशंस में बड़ी भूमिका निभा रहा है. कंपनी ने कई ग्लोबल टेक पार्टनरशिप्स के जरिए AI को अपने क्लाइंट्स के लिए आसान बनाया है. इंफोसिस अपनी AI ऑफरिंग्स के जरिए अपने क्लाइंट्स को उनके डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मदद कर रहा है, खासकर ऐसे सॉल्यूशंस जो जटिल व्यावसायिक समस्याओं का हल करते हैं .
Persistent Systems
अगर AI की दुनिया में कोई “साइलेंट परफॉर्मर” है, तो वह है परसिस्टेंस सिस्टम्स है. यह कंपनी AI-बेस्ड डिजिटल इंजीनियरिंग में एक लीडर है. कंपनी प्रोडक्ट डेवलपमेंट, क्लाउड + AI इंटीग्रेशन में तेजी से आगे बढ़ रही है. खास बात यह है कि परसिस्टेंट की AI सर्विसेज में ग्रोथ रेट IT दिग्गजों से भी तेज रही है. मिड-कैप सेगमेंट में होने के बावजूद, यह अपनी AI सर्विसेज में हाई ग्रोथ दिखा रही है, इसलिए निवेशकों के लिए यह एक हाई-ग्रोथ AI स्टोरी बन सकती है.
Tata Elxsi
ये कंपनी ऑटोनॉमस व्हीकल्स, हेल्थकेयर इमेजिंग और मीडिया ऑटोमेशन में AI का जादू चला रही है. सेल्फ-ड्राइविंग कार्स से लेकर स्मार्ट हेल्थ डिवाइसेस तक ये कंपनी AI को रियल वर्ल्ड एप्लिकेशंस में इस्तेमाल कर रही है. 2025 में ऑटो और हेल्थ सेक्टर्स में AI बूम से ये सीधा फायदा उठा रही है. मजेदार बात? ये टाटा ग्रुप की है, तो ट्रस्ट फैक्टर हाई है.
Affle India (अब Affle 3i)
डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में AI का शानदार काम देखने को मिल रहा है. Affle मोबाइल एडवर्टाइजिंग, फ्रॉड डिटेक्शन और कंज्यूमर इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म्स पर AI इस्तेमाल कर रही है. आजकल हर ब्रांड ऑनलाइन एड्स पर फोकस कर रहा है और Affle AI से उन्हें स्मार्ट टार्गेटिंग दे रही है, मतलब यह AI का इस्तेमाल करके ये सुनिश्चित करता है कि आपके विज्ञापन सही उपभोक्ता तक पहुंचे, जिससे विज्ञापन खर्च का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके. यानी ये मोबाइल एड्स को ज्यादा असरदार बना रही है. 2025 में डिजिटल ऐड स्पेंड बढ़ने से ये स्टॉक चमका है.
Bosch
ये कंपनी इंडस्ट्रियल AI का किंग है. Bosch मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी में IoT के साथ AI लगा रही है, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस से लेकर स्मार्ट फैक्ट्रीज तक,कारों से इंडस्ट्री तक, Bosch AI से चीजें सेफ और एफिशिएंट बना रही है. मशीन खराब होने से पहले ही AI बता देती है कि दिक्कत कहां आने वाली है. ग्लोबल ब्रांड होने से स्टेबिलिटी काफी हाई है और भारत में मैन्युफैक्चरिंग बूम से फायदा भी हो रहा है.
L&T Tech
AI को इंजीनियरिंग के हर पहलू में शामिल कर रही है. इंजीनियरिंग R&D में AI, रोबोटिक्स, इंफोटेनमेंट और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन में AI को जोड़ रही है. कंपनी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जैसे स्मार्ट सिटीज और ऑटोमेटेड सिस्टम्स. 2025 में इंजीनियरिंग सेक्टर्स में AI एडॉप्शन से ये काफी तेजी से ग्रो कर रही है. L&T टेक की ताकत यह है कि वह AI को सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि हार्डवेयर + इंजीनियरिंग के साथ जोड़ती है.
HCL Technologies
एंटरप्राइज ऑटोमेशन और क्लाउड AI में काफी मजबूत है. HCL की AI प्लेटफॉर्म्स बिजनेस को ऑटोमेट कर रही हैं. कंपनी ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए कस्टम AI सॉल्यूशंस दे रही है. TCS और Infosys के साथ कंपटीशन में है, लेकिन अपना यूनिक फ्लेवर है.
Oracle Financial Services Software
बैंकिंग के लिए AI स्पेशलिस्ट सॉल्यूशंस देती है. फ्रॉड डिटेक्शन, रिस्क मैनेजमेंट और कंप्लायंस में OFSS AI का इस्तेमाल कर रही है. फिनटेक बूम में बैंकिंग सेक्टर AI पर निर्भर हो रहा है, और OFSS लीड कर रही है.
Cyient
मैप से लेकर चिप तक AI को इंटीग्रेट कर रही है. जियोस्पेशियल, इंजीनियरिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन में AI को शामिल कर रही है. Cyient मैपिंग से डिजाइन तक AI लगा रही है.
देखिए ये हमारी तरफ से सिर्फ जानकारी है, इनमें से किसी भी शेयर में खरीदारी-बेचने की सलाह नहीं है. हां एक बात तो तय है कि AI भारत का फ्यूचर है. ये कंपनियां इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं और देश को स्मार्ट बना रही हैं. अगर इन्वेस्ट करना चाहें, तो रिसर्च करें, अपने निवेश सलाहकार से बात करें फिर कोई फैसला लें.
Twitter - https://x.com/SumitResearch
Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)
Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.

Comments
Post a Comment