10 शेयर जो ऊपरी स्तरों से 40-65% तक टूटे, फिर भी महंगे!

बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने साल के ऊपरी स्तरों से 40-65% तक टूट चुकी हैं और आगे भी इसकी कोई गारंटी नहीं है कि इनमें गिरावट नहीं आएगी. ऐसे में आपको लगेगा कि ये कंपनियां काफी सस्ती हो गई होंगी, 

High-PE Trap: 10 Stocks Down 40-65 percent, Yet Still Overvalued

तो ऐसा नहीं है, इतना टूटने के बाद भी इन कंपनियों का PE काफी ज्यादा है यानी वैल्यूएशन काफी ज्यादा है. ऐसी 10 कंपनियों की लिस्ट दे रहा हूं. ये कोई खरीदने या बेचने की राय नहीं है, सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाना मकसद है. 
__________________________________________________________________________________



ये देश की बहुत पुरानी बायोटेक्नोलॉजी औ इंजीनियरिंग कंपनी है. इस कंपनी के शेयर ने 1 जनवरी-2025 को 875 रुपये का अपना 52वीक हाई बनाया था, 3 दिसंबर, 2025 को ये इसकी क्लोजिंग 313.90 रुपये पर हुई थी. यानी ये अपने साल के ऊपरी स्तरों से करीब 64% तक टूट चुका है. इतना गिरने के बाजवूद इसका PE मल्टीपल 57 का है. यानी ये अब भी महंगा है.
_________________________________________________________________________________


तेजस नेटवर्क ने 5 दिसंबर, 2024 को अपना 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर 1,402.70 रुपये बनाया था, उस स्तर से ये अबतक 64% तक टूट चुका है. 3 दिसंबर, 2025 को ये 508.40 रुपये पर बंद हुआ. ये कंपनी नुकसान में चल रही है. जो ये इशारा करता है कि स्टॉक अभी भी अपने ऐतिहासिक स्तरों या इंडस्ट्री के औसत के मुकाबले महंगा है, भले ही कीमत में गिरावट आई हो.
_________________________________________________________________________________


हैदराबाद स्थित CDMO कंपनी (कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन) जो ग्लोबल फार्मास्युटिकल और फाइन केमिकल कंपनियों को उनके NCE (न्यू केमिकल एंटिटी) R&D में सेवाएं देती है. 2 दिसंबर को इस शेयर ने 1,360 रुपये का 52वीक हाई बनाया था, लेकिन 3 दिसंबर को इसने 541 रुपये का 52 वीक लो भी बना लिया. हालांकि बाद में रिकवर होकर ये 544.95 पर बंद हुआ. यानी ये अपने साल के ऊपरी स्तरों से 60% तक टूट चुका है. जबकि इसका PE अब भी 62x पर है. मतलब वैल्यूएशन अब भी ज्यादा है. 
__________________________________________________________________________________


Manyavar और Mohey जैसे ब्रांड्स चलाने वाली वेदांत फैशन ने 2 दिसंबर, 2025 को 1512 रुपये का 52 हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर बनाया. जबकि पिछले महीने 24 नवंबर, 2025 को 598.90 रुपये का 52 हफ्ते का निचला स्तर बनाया. 3 दिसंबर को इसकी क्लोजिंग 604 रुपये पर हुई है. ये अपने साल के ऊपरी स्तरों से 60% तक टूट चुका है जबकि इसका PE 40x पर है. जो ये इशारा करता है कि स्टॉक अभी भी अपने ऐतिहासिक स्तरों या इंडस्ट्री के औसत के मुकाबले महंगा है, भले ही कीमत में गिरावट आई हो.
__________________________________________________________________________________



ज्यूपिटर वैगन्स मुख्य रूप से रेलवे वैगन्स (रेल डिब्बे), कोच और सहायक उपकरण के निर्माण में शामिल है. इस कंपनी ने 12 दिसंबर 2024 को 588 रुपये का 52 हफ्ते का ऊपरी स्तर बनाया था. जबकि इसी साल 3 मार्च 2025 को इसने 270.05 रुपये का 52 वीक लो बनाया. 3 दिसंबर को इसकी क्लोजिंग 277.95 पर हुई. यानी देखा जाए तो बीते 8 महीने से इसके शेयर में कोई खास हलचल नही हुई है. ये अपने साल के ऊपरी स्तरों से 55% तक टूट चुका है, मगर वैल्यूएशन के मामले में ये अब भी महंगा है, क्योंकि इसका PE 42x पर है. 

___________________________________________________________________________________



न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज एक ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी है. इसने 15 जनवरी 2025 को 1,798.90 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था, जबकि इसी साल 7 अप्रैल को 758.20 रुपये का 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ था. 3 दिसंबर को ये 879.90 रुपये पर बंद हुआ. इस साल की ऊंचाई से ये शेयर 50% तक गिर चुका है, लेकिन इसका PE मल्टीपल अब भी 40 है. यानी शेयर अब भी महंगे वैल्यूएशन पर है. 

_________________________________________________________________________________


ये शेयर इस साल अबतक अपने ऊपरी स्तरों से 50% तक टूट चुका है. इस शेयर ने 20 दिसंबर 2024 को 1,981.10 रुपये का 52 हफ्ते का ऊंचा स्तर बनाया था, इस साल 3 मार्च 2025 को इसने 
899 रुपये का 52 वीक लो बनाया. 3 दिसंबर को इसकी क्लोजिंग 981.80 पर हुई. इस साल ये अपने 52 वीक लो से तकरीबन 9% रिकवर हो चुका है. इसका PE 37x है, यानी वैल्युएशन अब भी ज्यादा है. 
_________________________________________________________________________________


HFCL (Himachal Futuristic Communications Limited) टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने वाली कंपनी है. इस कंपनी में बीते एक साल में लगातार गिरावट देखने को मिली है. 6 दिसंबर 2024 को इसने 134.88 रुपये का 52 हफ्ते का हाई बनाया था, उसके बाद से ये फिसलते फिसलते 3 दिसंबर 2025 को इसने 68.56 का 52 वीक लो बनाया. इसी भाव के आस-पास 68.98 रुपये पर इसकी क्लोजिंग भी हुई. यानी ये साल के ऊपरी स्तरों से करीब 50% तक टूट चुका है. 
_________________________________________________________________________________


बीते एक साल में इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 24 दिसंबर 2024 को इसने 2,627 रुपये का 52 वीक हाई बनाया, लेकिन इसके बाद ये फिसलता गया और 19 फरवरी 2025 को ये 945.35 रुपये के 52 वीक लो तक फिसल गया. हालांकि ये अपने निचले स्तरों से 31% तक रिकवर हो चुका है. 3 दिसंबर को इसकी क्लोजिंग 1,380 रुपये पर हुई, मगर साल के ऊपरी स्तरों से तकरीबन 50% नीचे है. बावजूद इसके PE 51 के मल्टीपल पर है, मतलब ये अब भी महंगा है. 

___________________________________________________________________________________



PG ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी का ये शेयर 3 दिसंबर को 2.59% टूटकर 572 रुपये पर बंद हुआ. बीते एक साल में इस शेयर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस साल 6 जनवरी 2025 को इसने 
1,054.20 रुपये का 52 वीक हाई बनाया और इसी साल 14 अगस्त 2025 को इसने 52 हफ्ते का लो भी बनाया जो कि 465 रुपये था. ये साल के ऊपरी स्तरों से 50% टूटने के बावजूद इसका PE 65 के मल्टीपल है. 
___________________________________________________________________________________

Twitter - https://x.com/SumitResearch

Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube - https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook - https://www.facebook.com/sumitresearch/


Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.





Comments