वक्त से पहले फुस्स हुई 5 सुपरहिट थीम्स के ये इन 15 शेयरों की कहानी! क्या आगे चढ़ेंगे?

कोई भी सेक्टर या थीम हमेशा एवरग्रीन नहीं रहती, शुरू शुरू में जब कोई नई कहानी बनती है, तो उसके साथ उम्मीदें, ग्रोथ के सपने और वैल्युएशन, तीनों आसमान छूने लगते हैं. आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐसा ही एक उदाहरण है, जहां शेयरों को लेकर मारामारी मची हुई है.


From Market Darlings to Deep Cuts: 5 Themes, 15 Stocks That Corrected Hard


पिछले आर्टिकल में मैंने 5 ऐसी थीम्स और 15 स्टॉक्स के बारे में बताया था, जो कभी मार्केट के हीरो हुआ करते थे, लेकिन अब अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 50% तक टूट चुके हैं. उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, इस आर्टिकल में मैं 5 और सेक्टर्स और उनसे जुड़े 15 स्टॉक्स की बात कर रहा हूं. जिन्हें लेकर कभी ज़बरदस्त क्रेज था, मगर जब अर्निंग्स और ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक नहीं आई, तो वैल्युएशन का गुब्बारा धीरे-धीरे पिचक गया. इन थीम्स में शामिल हैं - PSU, ट्रांसफॉर्मर, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और माइक्रो फाइनेंस.

1- PSU सेक्टर
PSU (Public Sector Units) शेयरों में साल 2022–2024 के दौरान जबरदस्त रैली देखने को मिली थी. NPA साइकिल सुधर रही थी, बैलेंस शीट क्लीन हो रही थी और सरकार की तरफ से सपोर्ट का भरोसा था. खासकर रक्षा, रेलवे, ऊर्जा, और बैंकिंग क्षेत्रों के PSU शेयरों में इस अवधि में शानदार ग्रोथ देखने को मिली थी. BSE PSU इंडेक्स इस दौरान 80% तक चढ़ गया था. 
ये रैली इतनी तेज़ रही कि कई स्टॉक्स में ओवर-ओनरशिप और ओवर वैल्युएशन के हालात बन गए. जैसे ही ग्रोथ स्लो होने और मुनाफावसूली का दौर आया, करेक्शन शुरू हो गया.
  
MMTC: ये अपने 52 वीक हाई से 35% से ज्यादा टूटा चुका है. इसने 30 मई 2025 को 88.19 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. 

Mstc Limited: ये अपनी साल की ऊंचाई से 42% टूट चुका है. इसने 9 दिसंबर, 2024 को 809.75 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. 

IOB: ये अपनी साल की ऊंचाई से 37% से ज्यादा नीचे आ चुका है. इसने 5 दिसंबर, 2024 को 59.94 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. 

___________________________________________________________________________________

2- ट्रांसफार्मर 
ग्रीन एनर्जी, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर कैपेक्स की वजह से ट्रांसफॉर्मर कंपनियों को लेकर पिछले कुछ सालों में काफी पॉजिटिव माहौल बना. ऑर्डर बुक्स की खबरों पर शेयर तेजी से भागे. सोलर और विंड एनर्जी को ग्रिड से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत होती है. रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन और शहरी परिवहन परियोजनाओं जैसे की मेट्रो वगैरह के लिए नए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की मांग तेजी से बढ़ी. साथ ही, पुराने ट्रांसफॉर्मर को बदलना, नए सबस्टेशन बनाना और बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करना. इन सारी डिमांड्स ने उम्मीदों का ग्राफ काफी ऊंचा रखा. लेकिन जैसे-जैसे इन से जुड़ी कंपनियों के शेयरों का वैल्युएशन बहुत आगे निकल गया और मार्जिन प्रेशर पर दबाव दिखने लगा और सच्चाई सामने आने लगी. 

TARIL: ट्रांसफार्मर और रेक्टिफायर्स बनाने वाली ये देश की लीडिंग कंपनी है. इसने 8 जनवरी, 2025 को 648.90 रुपये का हाई बनाया था, लेकिन अब ये इस ऊंचाई से 63% टूटकर 237 रुपये पर आ चुका है. 

Indo Tech Transformers Ltd: 9 जनवरी, 2025 को इस शेयर ने 3,771.95 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. अब वो इस भाव से आधे से भी कम हो चुका है. फिलहाल ये साल की ऊंचाई से 57% टूट चुका है. 

Siemens: इस कंपनी ने निवेशकों की मोटी रकम डुबाई है. 16 दिसंबर 2024 को इस शेयर 8,035.95 का 52 वीक हाई छुआ था, लेकिन अभी साल भर भी नहीं गुजरा है, ये स्टॉक इस ऊंचाई से 58% से ज्यादा नीचे आ चुका है. 
 
___________________________________________________________________________________

3- सेमीकंडक्टर
सेमीकंडक्टर एक ऐसी थीम रही है जिसे लेकर काफी माहौल बनाया गया. सरकारी इंसेंटिव्स, PLI स्कीम्स और चीन+1 का नैरेटिव जमाने की खूब कोशिश हुई, जिसकी वजह से उम्मीदें आसमान पर पहुंच गईं. इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल के लिए PLI स्कीम्स चलाई गई, लक्ष्य रखा गया कि इससे लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और मांग बढ़ेगी. सरकार ने सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 76,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना शुरू की. इसके अलावा, दुनिया की कई बड़ी चिप मैन्युफैक्चरर्स भारत में ATMP (Assembly, Testing, Marking, and Packaging) फैसिलिटीज लगाने में दिलचस्पी भी दिखाई. लेकिन जमीनी हकीकत ये रही कि ज्यादातर कंपनियों का एक्सपोज़र सीमित रहा और कमाई धमाई में वो कमाल नहीं दिखा, जिस हिसाब से शेयर हवा में उड़ गए. 

CG Power: 9 दिसंबर, 2024 को इस शेयर ने 811.40 रुपये का 52वीक हाई बनाया था. लेकिन इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली अब ये इस ऊंचाई से 21% फिसलकर 664 रुपये पर आ चुका है. 

Kaynes Technology: बीते एक महीने से ये शेयर ढलान पर है. 1 जनवरी, 2025 को इसने 7,822 रुपये का हाई बनाया था, लेकिन अगले ही महीने ये 17 फरवरी 2025 को 3,825.15 तक लुढ़क गया, फिलहाल ये साल की ऊंचाई से 40% नीचे 4,365 रुपये पर है.  

Moschip Technologies: 8 अक्टूबर, 2025 को इस शेयर ने 52 हफ्ते का हाई बनाया, लेकिन वहां ज्यादा देर तक टिक नहीं सका,अब ये उस ऊंचाई से 30% नीचे आ चुका है. 

__________________________________________________________________________________

4- डेटा सेंटर 
डिजिटाइजेशन, क्लाउड, AI और 5G के नाम पर डेटा सेंटर थीम तेजी से पॉपुलर हुई. ये बात सही है कि डिमांड लॉन्ग टर्म की है, लेकिन कई कंपनियों में शेयर प्राइस भविष्य के कई सालों की ग्रोथ को पहले ही डिस्काउंट कर चुका था. जैसे ही एग्जिक्यूशन और फंडिंग को लेकर सवाल उठे, करेक्शन आना शुरू हो गया. 

Anant Raj Limited: इस शेयर ने निवेशकों को खूब पैसे बनाकर दिए हैं, लेकिन अब ये अपनी चमक खो रहा है. 8 जनवरी, 2025 को इसने 947.90 रुपये का हाई बनाया था. मगर अब ये उस ऊंचाई से 44% तक टूट चुका है. 
 
Black Box Limited: 9 दिसंबर, 2024 को ये शेयर 714.80 रुपये की 52वीक ऊंचाई पर था, लेकिन अब ये उस ऊंचाई से फिसल चुका है और 530 रुपये पर आ चुका है, यानी 26% तक टूट चुका है. 

E2E Networks Limited: 5 दिसंबर, 2025 को इसने 4,455 रुपये का 52 वीक हाई बनाया, अब इस ऊंचाई से ये शेयर 53% तक टूटकर 2113 रुपये के करीब आ चुका है. 

__________________________________________________________________________________

5- माइक्रोफाइनेंस 
माइक्रोफाइनेंस सेक्टर कभी फाइनेंशियल इन्क्लूज़न की सबसे मजबूत कहानी हुआ करता था, मगर बीते कुछ साल में NPA की बढ़ती समस्याओं, स्लो रिकवरी, ग्रामीण तनाव और रेगुलेटरी सख्ती ने पूरे सेक्टर को झटका दिया. इसका असर शेयरों पर साफ दिखा.

Fusion: 25 जून को इस शेयर 211.80 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था, उस ऊंचाई से अब ये करीब 20% नीचे आ चुका है. 

Spandana Sphoorty: इसी साल इस शेयर ने 494.90 रुपये का हाई बनाया था, लेकिन अब ये उस ऊंचाई से तकरीबन 50% नीचे आ चुका है. 

Satin Creditcare: ये शेयर भी अपने 52 हफ्ते की ऊंचाई 176 रुपये से 18% फिसल चुका है. 

 दोस्तों आप मुझे बताएं कि इन थीम्स के बारे में आप क्या सोचते हैं, क्या ये थीम्स कारगर हैं, क्या ये शेयर अब अपनी फेयर वैल्यू पर आ गए हैं या अभी और गिरावट देखने को मिलेगी. कमेंट में जरूर बताएं. ये आर्टिकल सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है, ये किसी भी तरह से खरीद-बिक्री की राय नहीं है. 

Twitter - https://x.com/SumitResearch

Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube - https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook - https://www.facebook.com/sumitresearch/


Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.













Comments

  1. Why demerger of Siemens Energy is not considered ? Quite misleading...

    ReplyDelete

Post a Comment