5 थीम्स, 15 शेयर! जो कभी हुआ करते थे हिट, आज 50% तक टूटे, क्या आपके पास भी हैं ये शेयर

कई सेक्टर्स और कंपनियां जिनके शेयर पहले “हिट” हुआ करते थे या कह सकते हैं कि जिनकी ग्रोथ और परफॉर्मेंस को लेकर उम्मीदें हुआ करती थीं, वक्त के साथ उम्मीदें धूमिल होती चली गईं. मैंने ऐसे कुछ सेक्टर्स या कह लें थीम्स निकाली हैं, जिन्हें लेकर कभी क्रेज हुआ करता था, लेकिन जब अर्निंग्स या ग्रोथ वो नहीं दिखी, तो करेक्शन देखने को मिला, ऐसे में उम्मीदों पर फूले वैल्युएशंस अब गिरावट की चपेट में गए हैं. जैसे कि EMS, रेलवे, ग्रीन एनर्जी, डिफेंस और इलेक्ट्रिक व्हीकल. 


From Hot Picks to Heavy Falls: 15 Stocks Across 5 Themes That Crashed Up to 50 percent


1 - EMS (Electronics Manufacturing Services) 

EMS वो कंपनियां होती हैं जो बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए प्रोडक्ट बनाती हैं. जैसे - TV, AC, वॉशिंग मशीन, मोबाइल पार्ट्स, बैटरी पैक्स, LED लाइट्स, स्मार्ट डिवाइस वगैरह बनाकर ब्रांड्स को सप्लाई करती हैं. इसके कई बड़े प्लेयर्स हैं, जिनमें तीन बड़े नाम नीचे बता रहा हूं, जो अपने ऑल टाइम हाई से 65% तक टूट चुके हैं. 

PG Electroplast Limited: इसी साल जनवरी में अपने ऑल टाइम हाई 1,054.20 रुपये से ये 47% टूट चुका है. दूसरी तिमाही में कंपनी ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि सालाना आधार पर 86% की गिरावट है
 
EPACK Durable Limited: 6 जनवरी, 2025 को 669.95 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था, अब उससे 60% तक टूट चुका है. कंपनी का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 22 करोड़ रुपये रहा है.    

Whirlpool of India Limited: 20 दिसंबर, 2024 को इसने 1,981.10 का ऑल टाइम हाई बनाया, अब उससे 52% फिसल चुका है. दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21.9% गिरकर 41.80 करोड़ रुपये रहा, रेवेन्यू में भी 3.83% की गिरावट दर्ज हुई थी. 

____________________________________________________________________________________
2- रेलवे सेक्टर 
2025 के बजट में रेलवे को उम्मीद के मुताबिक ज्यादा मदद नहीं मिली. इसके बाद रेलवे से जुड़े शेयरों में हमने काफी कमजोरी देखी थी. कई PSU स्टॉक जो पिछली बार तेजी के घोड़े पर सवार थे, अब नैचुरल करेक्शन की चपेट में हैं, शायद इसलिए भी कि इनमें से कई के वैल्युएशंस काफी ज्यादा थे. कई शेयर तो अपने 52-वीक हाई से 30-50% नीचे आ चुके हैं. एक धारणा ये भी बनी है कि मिडकैप/स्मॉलकैप PSU + इंफ्रा/रेलवे में निवेशकों की भूख कम भी हो रही है. लोग अब स्टेबल लार्जकैप या दूसरे सेक्टर्स की ओर मुड़ गए हैं. 

Titagarh Railsystems: ये शेयर अपने 52 वीक हाई 1,370 रुपये से 42% नीचे आ चुका है. Q2 FY26 में इसका मुनाफा 54.27% YoY घटा है, जबकि रेवेन्यू में 24.40% की गिरावट देखने को मिली है. 

Jupiter Wagons: ये शेयर अपने साल की ऊंचाई 588 रुपये से 55% टूटकर 267 रुपये पर आ चुका है. कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले करीब आधा होकर 46.6 करोड़ रुपये रहा है. जबकि रेवेन्यू 22% गिरकर 786 करोड़ रुपये रहा है.

IRFC: ये शेयर अपनी 52 वीक हाई से 32% टूट चुका है. 12 दिसंबर, 2024 को इसने 166.90 रुपये का हाई बनाया था. हालांकि दूसरी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 10% बढ़ा है, लेकिन रेवेन्यू में 7.6% की गिरावट देखने को मिली और ये 6,372 करोड़ रुपये रही है. 

__________________________________________________________________________________

3- ग्रीन एनर्जी 
ग्रीन एनर्जी को लेकर आज भी क्रेज है, कंपनियां और सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की कोशिश में लगी हुई हैं और ये एक लंबी चलने वाली व्यापक थीम है. भारत ने हाल-पूरा वर्षों में रीन्युएबल एनर्जी जैसे कि सोलर, विंड, हाइड्रो में बड़ा निवेश शुरू किया है. FY2025 में अकेले भारत ने लगभग 16.9 GW नई क्षमता जोड़ी. कुछ कंपनियां, जिन्होंने इसमें ठीक-ठाक काम किया है, पिछले 3-5 सालों में अच्छा रिटर्न दे चुकी हैं, इसलिए इन्वेस्टर्स का भरोसा बना रहा. मगर इससे जुड़े शेयरों में अब थोड़ा ढलान देखने को मिल रहा है. 

JSW Energy Limited: ये अपने 52 वीक हाई से 33% टूट चुका है. इसने 18 दिसंबर, 2024 को 700.90 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. कंपनी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 17% गिरकर 705 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि रेवेन्यू में 55% की बढ़ोतरी देखने को मिली.

NTPC Green Energy Limited: ये शेयर अपने साल की ऊंचाई से 41% तक टूट चुका है. सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 131.6% बढ़कर 88 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 21.5% बढ़कर 612.3 करोड़ रुपये रहा है. 

SJVN Limited: ये शेयर अपने 52 वीक हाई से 40% टूट चुका है. कंपनी का सितंबर तिमाही में कंसो. मुनाफा 30% गिरकर 307.80 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का भी ऐलान किया है. 

________________________________________________________________________________

4- डिफेंस सेक्टर 
पिछले 3–4 सालों में भारतीय शेयर बाजार में जिस थीम में सबसे ज़्यादा चर्चा और पैसा आया, उनमें डिफेंस सेक्टर सबसे ऊपर रहा है, लेकिन 2024–2025 में अचानक बहुत से डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट दिखी. सरकार ने 2020 के बाद से रक्षा खर्च पर जोर दिया, मॉडर्नाइजेशन, घरेलू हथियारों की मैन्युफैक्चरिंग, ड्रोन, सर्विलांस हर जगह निवेश बढ़ा. सरकार ने इंपोर्ट की जगह लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान फोकस किया. मगर डिफेंस शेयरों की कीमतें इतनी तेज़ बढ़ीं कि P/E रेश्यो 60–100 तक पहुंच गया. प्राइस आगे निकल गया और अर्निंग्स काफी पीछे छूट गई, फिर वही हुआ जो होना था, करेक्शन का दौर. 

DCX Systems Limited: ये शेयर अपने 52 वीक हाई से आधे से भी कम हो चुका है. इसने 6 जनवरी, 2025 को 393 रुपये का हाई बनाया था, लेकिन अब उससे 57% टूट चुका है. 

Zen Technologies: 24 दिसंबर, 2024 को इसने 2,627 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था, साल की उस ऊंचाई से अब 47% तक टूट चुका है 

Bharat Dynamics Limited: 30 मई, 2025 को इस शेयर ने 2,096.60 रुपये का हाई बनाया था, उस ऊंचाई से अब ये शेयर 25% से ज्यादा नीचे आ चुका है

____________________________________________________________________________

5- EV 
2020–2023 तक EV सेक्टर भारत और दुनिया दोनों में सबसे “हॉट थीम” था. नए स्टार्टअप आए, बैटरी, चार्जिंग, सेल, OEM सबको हाई वैल्यूएशन मिली. FOMO से भी बहुत पैसा आया, 
लेकिन 2024–2025 तक EV सेक्टर का जोश धीरे-धीरे ठंडा होने लगा. EV गाड़ियों पर सरकार ने भारी सब्सिडी दे दी, इससे EV की कीमत ICE गाड़ियों के करीब आने लगीं. लेकिन FAME-II सब्सिडी खत्म होते ही EV स्कूटर और EV कारों की कीमतें बढ़ गईं. सेल्स ग्रोथ कम हो गई. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत अब भी काफी पीछे है. 

Ola Electric: EV थीम का पोस्टर बॉय ओला इलेक्ट्रिक अपने 52 वीक हाई से 66% तक टूट चुकी है. कंपनी ने दूसरी तिमाही में पहली बार पॉजिटिव ऑटो EBITDA का स्वाद चखा, कंपनी का घाटा 495 करोड़ रुपये से थोड़ा कम होकर 418 करोड़ रुपये रहा है. 

Amara Raja: अमार राजा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अपने 52 वीक हाई से 30% से ज्यादा टूट चुकी है. दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17% बढ़कर 276 करोड़ रुपये रहा है, जबकि रेवेन्यू में मामूली 6.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

Exide Industries: ये अपने 52 वीक हाई से 20% नीचे आ चुका है. इसका दूसरी तिमाही में मुनाफा 25.8% गिरकर 221 करोड़ रुपये रहा है. रेवेन्यू में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है. 

Twitter - https://x.com/SumitResearch

Insta - Mehrotra Sumit (@sumitresearch)

Youtube - https://www.youtube.com/@Sumitresearch

Facebook - https://www.facebook.com/sumitresearch/


Disclaimer: The information provided in this response is for informational and educational purposes only. It does not constitute financial, investment, or professional advice, nor is it a recommendation to buy, sell, or hold any securities, stocks, or investments. Always consult with a qualified financial advisor or conduct your own research before making any investment decisions. Past performance is not indicative of future results, and all investments involve risk, including the potential loss of principal.




Comments